आगरालीक्स…Agra News: आगरा के सेंट जोंस डिग्री कॉलेज में बीए में प्रवेश के लिए मेरिट 110, देखें मेरिट और कट आफ, विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई।
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह के बताया कि सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 83.40 रही है। वहीं, ईडब्ल्यूएस के लिए 71.80, ओबीसी के लिए 76.80 और एससी वर्ग के लिए कटऑफ 75.40 निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए बुलाए गए सभी छात्र-छात्राओं को अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज और उनका एक स्व-सत्यापित फोटोकॉपी सेट लाना अनिवार्य है। छात्रों को एडमिशन फॉर्म, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिका, समर्थ, विश्वविद्यालय पंजीकरण पत्र, मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, मूल जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अतिरिक्त अंकों (वेटेज) के दावे से जुड़े मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।
सेंट जोंस कॉलेज ने बीए की पहली मेरिट लिस्ट और कटऑफ जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 13 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से कॉलेज के असेंबली हॉल में होगी।
पंजीकरण की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश कम होने पर समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है पहले 30 जून अंतिम तिथि थी। कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन से पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।