आगरालीक्स…आगरा में 60 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की 492 पेटियां पुलिस ने पकड़ी. दो तस्कर भी किए अरेस्ट. देखें वीडियो
आगरा की थाना मलपुरा पुलिस ने इंटेजीलेंस टीम के साथ ट्रक में ले जाई जा रही 492 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. इन 492 पेटी में शराब की 12,108 बोतलें भरी थीं जिनकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये है. पुलिस ने दो तस्करों को भी अरेस्ट किया है. इनके कब्जे से दो मोबाइल और 4200 कैश बरामद किया है. यह अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पंजाब से आ रहा था और आगरा होकर गोरखपुर के लिए जा रहा था.बीती रात मलपुरा चौराहे जारुआ कटरा के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया जो कि पीले रंग की तिरपाल से ढका हुआ था. पुलिस ने ट्रक को रोका और चेक किया तो उसमें विभिन्न ब्रांड की अवैध अग्रेजी शराब की 492 पेटियां थी जिसमें कुल 12108 बोतलें थीं. पुलिस ने दो तस्करों को अरेस्ट किया जिनके नाम देवड़ा राजू पुत्र पुखरा निवासी रामदेव नगर थाना अडालज जिला गांधीनगर और अजय पुत्र मुकेश कागसिया निवासी थाना अडालज जिला गांधी नगर गुजरात हैं.
पंजाब से गोरखपुर जा रही थी शराबपुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो बताया कि यह अवैध अंग्रेजी शराब से भरा हुआ ट्रक, राहुल ने जिरकपुर पंजाब में उन दोनों को दिया था. इस ट्रक को उन दोनों को गोरखपुर पहुँचाने के लिए कहा गया था. राहुल ने बताया कि वह दोनों उसके बराबर संपर्क में रहना जब गोरखपुर पहुँच जाये तो बता देगा ट्रक को कहा पहुँचाना है. उसने उन लोगों को फार्म स्क्रप की बिल्टी दिया और बताया कि अगर रास्ते में कोई पुलिस वाला रोके तो इसे दिखा देना. इस काम के लिए उन दोनों को रु0 25000/- देने का वायदा किया गया था.