आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में गर्मी और उमस से परेशान लोग, आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।
आगरा में मंगलवार सुबह का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में धूप निकलने के बाद बादल छाए रह सकते हैं और बारिश का भी पूर्वानुमान है। शाम को तेज हवा चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी।
आठ से 10 जुलाई तक तेज बारिश और हवा चलने का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आठ से 10 जुलाई तक तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है इससे तापमान में गिरावट आएगी।