आगरालीक्स…आगरा में बारिश का इंतजार, इंतजार ही रह गया. बादल आए और छा कर निकल गए. हवा चलने से उमस हुई कम. कल हो सकती है तेज बारिश
आगरा में बारिश का इंतजार, इंतजार ही बनकर रह गया. सुबह से बादलों का डेरा लगा रहा. हर पल लगा कि बारिश होने वाली है लेकिन सुबह से शाम तक बादलों का डेरा तो लगता रहा लेकिन बारिश नहीं हुई. इधर सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. शाम को चली हवा से उमस थोड़ी कम हुई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा.तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को तेज बारिश के आसार हैं. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है.