आगरालीक्स…चेतावनी, मौसम विभाग ने आगरा में अगले तीन घंटे में भारी बारिश का जारी किया आरेंज अलर्ट. मथुरा, फिरोजाबाद सहित 28 जिलों के लिए जारी की एडवाइजरी
आगरा में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों में आगरा सहित प्रदेश के 28 जिलों में तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक) और बिजली कड़कने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की बहुत संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है.इन जिलों में बारिश के आसार
आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, झांसी, इटावा, मैनपुरी, एटा, हाथरस, कासगंज, कानपुर देहात, औरेया, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, बदायूं, संभल
इधर सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. शाम को चली हवा से उमस थोड़ी कम हुई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को तेज बारिश के आसार हैं. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है.