यूपीलीक्स…शॉकिंग, एटा के व्यापारी ने 4 साल की बच्ची के बनाए गंदे वीडियो. पुलिस को मोबाइल में मिले 1000 से ज्यादा क्लिप्स. इनमें कई महिलाओं और लड़कियों के अश्लील वीडियो..अमेरिका की एजेंसी ने ट्रेस की हरकत
यूपी के एटा से शॉकिंग मामला सामने है. यहां का एक घुंघरू घंटी का व्यापारी नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण करता था और गंदे वीडियो बनाता था. पुलिस ने जब इसका मोबाइल चेक किया तो गूगल ड्राइव में एक हजार से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. इनमें वह परिचित महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों के फोटो खींचता था और उन्हें एडिट करके अश्लील बनाता था. एक माह पहले चार साल की बच्ची के साथ इसने यौन शोषण कर गंदा वीडियो भी बनाया था जो कि इसके मोबाइल में मिल गया है. एटा थाना साइबर क्राइम और साइबर सेल ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त NCMEC साइबर टिपलाइन के आधार पर CSEAM (बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री) का मामला सफलतापूर्वक उजागर किया गया. FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.चार साल की बच्ची के साथ की थी गलत हरकत
पुलिस के अनुसार जलेसर के मुख्य बाजार में 42 वर्षीय मुदित गुप्ता पुत्र इंद्रेश गुप्ता रहता है. मुदित गुप्ता पेशे से घुंघरू घंटी का व्यापार करता है. वह फैक्टरी भी चलाता है लेकिन अविवाहित है. एक माह पहले इसने चार साल की एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत की और उसका गंदा वीडियो बनाया. यह वीडियो उसने अपने मोबाइल में गूगल ड्राइव में सेव कर लिया था..
गूगल ड्राइव आदि में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सेव करने की निगरानी इंटरनेशनल एजेंसी एनसीएमईसी करती है जिसका हेड क्वर्टर यूएसए में है. हाल ही में एजेंसी द्वारा दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के अधीन साइबर क्राइम कंट्रोल करने वाली इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन को इसकी जानकारी दी. इस एजेंसी की ओर से साइबर क्राइम कंट्रोल लखनऊ तक जानकारी पहुंची जिसके बाद इसकी डिटेल एटा पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी व्यापारी को उसेक घर से उठा लिया. पुलिस ने उसके दो मोबाइल भी जब्त कर लिए.
एक हजार से अधिक वीडियो मिले
साइबर टीम ने जब व्यापारी के फोन खंगाले तो उनमें बच्ची के सााि की गई गलत करकत करने वाला वीडियो भी मिल गया. इसके अलावा गूगल ड्राइव में एक हजार से अधिक ऐसे पोर्न वीडियो मिले जो कि बेहद आपत्तिजनक है.
महिलाओं—लड़कियों के फोटो एडिट कर बनाता था अश्लील
पूछताछ में आरोपी व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी परिचित लड़कियों, महिलाओं व अन्य के फोटो खींचता था और उन्हें एडिट करके चेहरा वीडियो में आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई देने वाली महिला के चेहरे पर लगाता था. यह सारे वीडियो उसने अपने मोबाइल में ही सेव कर रखे थे. आरोपी ने अलग—अलग 11 ईमेल आईडी बनाई थी. पुलिस अभी भी उसके मोबाइल की पूरी जांच कर रही है.