फिरोजाबादलीक्स…नाले में मिला 21 साल के युवक का शव. किराने की दुकान चलाता था. परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में 21 साल के एक युवक का शव नाले में मिला है. रसूलपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुरा में बुधवार शाम को चार बजे नाले में युवक की लाश मिली. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतक की पहचान अरुण पुत्र सरजू निवासी पुराना रसूलपुर है.अरुण किराने की दुकान चलाता था. मंगलवार रात को वह कुल्फी लेने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा. बुधवार शाम चार बजे हाजीपुरा के पास नाले में उसका शव मिला. परिवार के लोगों ने अरुण की हत्या का आरोप क्षेत्र के ही एक दबंग पर लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.