आगरालीक्स..Agra News: आगरा में 24 मॉडल प्रेरणा कैंटीन खुलेंगी, कैंटीन का संचालन महिलाएं करेंगी। सरकार की ओर से दो लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोली जा रही हैं। इसके लिए आगरा में 24 मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोली जाएंगी। इन कैंटीन का संचालन कलस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा कराया जाएगा। इन कैंटीन को ऐसी जगह पर खोला जाएगा जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है।
अस्पताल और तहसील में खोली जाएंगी कैंटीन
एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, आईटीआई बल्केश्वर सहित तहसीलों में यह कैंटीन खोली जाएंगी। इसके लिए जगह चिन्हित करने का काम शुरू हो चुका है।
इस तरह होगा कैंटीन का संचालन
प्रेरणा मॉडल कैंटीन का संचालन छह सदस्यीय महिला समूह द्वारा किया जाएगा। दो लाख रुपये सरकार से अनुदान मिलेगा, 30 30 हजार रुपये अंश पूजी लगानी होगी। मुनाफे के बंटवारे में भी पारदर्शिता रखी जाएगी। कलस्टर लेवल फेडरेशन को पांच प्रतिशत लाभांश मिलेगा, 15 प्रतिशत राशि निवेश के लिए सुरक्षित रहेगी और 80 प्रतिशत मुनाफे को पदाधिकारियों को दिया जाएगा। सीडीओ प्रतिभा सिंह का मीडिया से कहना है कि कैंटीन ऐसी जगह पर खोली जाएगी जहां ज्यादा लोग आते जाते हैं।