आगरालीक्स आगरा में जिन्हें अच्छा दोस्त माना उन्होंने ही 15 युवितयों की शादी तुड़वा दी। किसी ने मंगेतर को फोटो तो किसी ने वीडियो भेज दिए और किसी ने चैट भेज दी।
आगरा में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं जिनमें शादी से पहले मंगेतर को फोटो, वीडियो और आपसी बातचीत की चैट भेजने से रिश्ते टूट रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छह महीने में 15 मुकदमे ऐसे दर्ज किए गए जिनमें युवतियों की शादी तुड़वा दी गई थी। इनकी विवेचना की गई तो सामने आया कि जिन्होंने शादी तुड़वाई वे पहले उनके अच्छे दोस्त थे।
युवतियों ने किसा भा भरोसा, देर रात तक की चैट
पुलिस जांच में सामने आया कि जिन 15 मुकदमों में शादी तुड़वाने के आरोप लगाए गए थे, उनमें शादी से पहले युवतियों के मंगेतरों को जिन लोगों द्वारा फोटो, वीडियो और चैट भेजी गईं वे पहले युवतियों के अच्छे दोस्त थे। दोनों एक दूसरे पर भरोसा करते थे इसलिए फोटो भी लिए। आपस में चैट भी खूब की, वीडियो कॉल भी की।मगर, जब युवतियों की शादी तय हो गई तो उन्हीं दोस्तों ने शादी तुड़वाने के लिए सोशल मीडिया और युवतियों की सहेलियों से उनके मंगेतर का पता लगा लिया। उन्हें युवतियों के साथ के फोटो, वीडियो और चैट भेज दीं। जिससे शादी टूट गई।
सगाई से पहले मंगेतर को भेज दी एफआईआर
ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें युवती की सगाई होने वाली थी उससे पहले चार साल पहले युवती द्वारा युवक के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमे की कॉपी मंगेतर को भेज दी। युवती ने युवक पर शादीशुदा होने और उसकी शादी ना होने देने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, इस मामले में भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
दोस्तों के बारे में परिजनों को जरूर बताएं
इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इससे बचने के लिए जरूरी है कि युवतियां अपने दोस्तों के बारे में परिजनों को जरूर बताएं। दोस्तों के साथ बाहर जाएं तो ड्रिंक लेने से बचें। फोटो ना लें, वीडियो कॉल पर चैट ना करें।