Sunday , 12 July 2026
Home बिगलीक्स Subhash Bazar, Agra Incident: Woman missing for five days; rescue operation underway…#agranews
बिगलीक्स

Subhash Bazar, Agra Incident: Woman missing for five days; rescue operation underway…#agranews

44

आगरालीक्स…आगरा के सुभाष बाजार हादसे में महिला का पांचवें दिन तक नहीं चला पता. नाले से लेकर यमुना तक तलाश. केबिनेट मंत्री और मेयर पीड़ित परिवार से मिले. नाले में समा गई थी दो मंजिला दुकान

आगरा के सुभाष बाजार में बुधवार को नाले में समाई दो मंजिला साड़ी की दुकान में पांच लोग दब गए थे. पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू में चार लोगों को उसी दिन निकाल लिया गया था लेकिन एक महिला गंगा देवी का पता नहीं चला. पांच दिन से लगातार रेसक्यू चल रहा है. नाले से लेकर यमुना तक रेस्क्यू टीम तलाश कर रही है लेकिन महिला गंगा देवी का अभी तक पता नहीं चला है. इधर गंगादेवी के परिजन अभी भी यहां डटे हुए हैं और अब उनकी उम्मीदें भी धीरे—धीरे टूट रही है.

कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री एवं दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय रविवार को सुभाष बाजार पहुंचे. उन्होंने बिजली घर के पास सुभाष बाजार स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित परिवारों और व्यापारियों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए. कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नाले के ऊपर बनी दुकान नगर निगम द्वारा ही बनाई गई थी और क्षेत्रीय व्यापारियों ने मरम्मत के लिए पहले ही प्रार्थना पत्र दिया था. इसके बावजूद हादसा हुआ. उन्होंने कहा, "अधिकारियों की मंशा या तो गंभीरता की कमी थी या फिर कोई और कारण रहा होगा। पूरी घटना की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."

रेस्क्यू तेज करने के निर्देश
बुधवार दोपहर 2:25 बजे बारिश के दौरान नाले का लेंटर टूटने से राधा स्वामी क्लॉथ स्टोर नाले में समा गई थी. हादसे में तुलाराम, लाला भाई, कृष्णा, अनीता और डेढ़ साल की अनन्या सुरक्षित बच गए थे, लेकिन 60 वर्षीय गंगा देवी नाले में गिरने के बाद से लापता हैं. चार दिन बाद भी सुराग न मिलने पर मंत्री ने जिला प्रशासन को रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यमुना तक तलाश बढ़ाई जाए और किसी भी कीमत पर पीड़ित परिवार को अकेला न छोड़ा जाए.

चार दिन से जारी है सर्च ऑपरेशन
हादसे के बाद से नगर निगम, एसडीआरएफ, जल पुलिस और दमकल की टीमें 100 से अधिक कर्मचारियों के साथ आंबेडकर पार्क से यमुना तक नाले में तलाश कर रही हैं. 70 मीटर स्लैब तोड़कर टीमों को नाले में उतारा गया है, लेकिन अब तक गंगा देवी का पता नहीं चल सका है. घटनास्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट कहा कि दोषी चाहे जितना बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा.

व्यापारियों को भरोसा: 'उत्पीड़न नहीं होने देंगे'
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पीड़ित दुकानदारों से कहा कि किसी भी व्यापारी को परेशान या उत्पीड़ित नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि बाजार की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और राहत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर हों. व्यापारियों ने मंत्री के सामने मुआवजे और आजीविका और नगर निगम द्वारा नोटिस का मुद्दा भी उठाया. इस पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी नेता टी एन अग्रवाल और स्थानीय बाजार कमेटी के अध्यक्ष इंद्र कुमार मगनानी को भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा. व्यापारियों की समस्या सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा अगर नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं तो नोटिस आने के बाद नोटिस की भाषा और नगर निगम द्वारा जारी कार्यवाही का अध्ययन कराकर व्यापारियों को हर संभव पूरी मदद की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janakpuri 2026 Agra: Bhawna Estate residents receive invitation to grand event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भावना एस्टेट वासी बनेंगे मिथिला नगर वासी. जनकपुरी आयोजन का...

बिगलीक्स

Agra News: Son arrested in Agra for allegedly poisoning mother’s food…#agranews

आगरालीक्स…शर्मनाक, सास ने जहर की पुड़िया देकर दामाद से कहा—पहले अपनी मां...

बिगलीक्स

Agra Cantt Railway Station: RPF personnel accused of assaulting the Deputy Station Superintendent; four suspended..#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बवाल. आरपीएफ जवानों पर डिप्टी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 55 year old body found outside house

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में घर के बाहर युवक का शव मिलने...

error: Content is protected !!