आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी ने निकाले लोगों के पसीने. धूप ने किया बेहाल. तापमान भी बढ़ा. जानें बारिश के क्या हैं आसार
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है. इस मानसूनी सीजन में सिर्फ एक बार बीते बुधवार को ही बारिश हुई है. इसके बाद से लोगों को बारिश का इंतजार है लेकिन बारिश नहीं हो रही है. बादल भी बीच बीच में छाते हैं लेकिन वो भी बिना बारिश के चले जा रहे हैं. दिन में निकल रही धूप लोगों को बेहाल कर रही है. उमसभरी गर्मी से न तो दिन में चेन मिल रहा है और न ही रात को आराम.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में इस सप्ताह बारिश के आसार लगभग न के बराबर हैं. अगले सप्ताह से मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/07/26) 37.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/07/26) 27.8