Tuesday , 1 September 2026
Home बिगलीक्स Rambarat Agra 2026: Janak Mahal prepare on theme of Nepal Janak Mahal in 5000 square Feet in Bhawana estate, Sikandara
बिगलीक्स

Rambarat Agra 2026: Janak Mahal prepare on theme of Nepal Janak Mahal in 5000 square Feet in Bhawana estate, Sikandara

217

आगरालीक्स …Agra News: आगरा की रामबारात में जनकपुरी का मंच नेपाल के जनक महल की तर्ज पर सजेगा, रामलीला के मंचन को आकर्षक बनाया गया है, जिससे युवा भी देखने आएं। जानें कब से शुरू हो रही है रामलीला और कब है रामबारात, कहां सजेगी जनपकुरी।


आगरा में हर वर्ष श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस साल 25 सितंबर, 2026 से रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन और मुकुट पूजन कै साथ होगा। 30 सितंबर को बिजली घर स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। इस बार रामलीला के मंचन में सेट भी बदले जाएंगे, हर संवाद के लिए अलग अलग सेट होगा, साउंड इफेक्ट के साथ रामलीला के मंचन को आकर्षक बनाया जाएगा।
छह अक्टूबर को रामबारात और सात अक्टूबर से जनकपुरी
श्री रामलीला मंच के बीच रामबारात का समय पितृपक्ष की एकादशी को छह अक्टूबर हो आएगा, छह अक्टूबर को श्री मनकामेश्वर मंदिर बारहदरी से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अपने भाईयों के साथ माता जानकी से विवाह के लिए बारात लेकर निकलेंगे। बारात की झाकियां भी आकर्षक होंगी। बारात सात अक्टूबर की सुबह भावना एस्टेट, सिकंदरा बाबरपुर में जनकपुरी में पहुंचेगी।


नेपाल के जनक महल की तर्ज पर बनेगा मंच
हर बार जनकपुरी का मंच अलग अलग थीम पर तैयार किया जाता है। इस बार जनकमहल नेपाल के जनक महल की तर्ज पर बनेगा। भावना एस्टेट क्षेत्र में सात, आठ और नौ अक्टूबर को जनकपुरी का आयोजन किया जाएगा। स्टॉल लगेंगी, साथ ही आकर्षक झाकियां सजेंगी। कावेरी कौस्तुभ के पीछे पांच हजार वर्ग गज जमीन पर जनकमहल बनाया जाएगा।
24 अक्टूबर को होगा रामलीला का समापन
रामबारात के बाद रामलीला मंचन फिर से शुरू हो जाएगा। 24 अक्टूबर को विदाई के साथ ही रामलीला का समापन होगा, इस दौरान भव्य भोज का भी आयोजन किया जाएगा। रामलीला और जनकपुरी के लिए अलग अलग कमेटियां का गठन शुरू हो गया है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारी में पदाधिकारी जुट गए हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Firozabad record first swine flu Death, 69 year old businessman died

फिरोजाबादलीक्स… स्वाइन फ्लू से फिरोजाबाद में व्यापारी की मौत, आगरा में स्वाइन...

बिगलीक्स

Agra News Live: 142 Monkey caught by Nagar Nigam in Agra

आगरालीक्स आगरा में सार्वजनिक स्थलों पर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लगने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Ajanta Sweets Janmashtami special sweets available

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra News Live: 37 & 32 year old youth return from Congo to Agra test Ebola positive, Home isolate

आगरालीक्स …आगरा में अपने घर छुट्टी पर कांगो देश से आए दो...

error: Content is protected !!