आगरालीक्स …नीट यूजी का रिजल्ट घोषित किया गया। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी में आर्यन और पंशुल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। आगरा के टॉपर्स के साथ ही 19 अभ्यर्थियों के 700 से अधिक अंक हैं।
नीट यूजी में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे इसमें से 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
सफल हुए अभ्यर्थी
700 से अधिक अंक 19
690 से अधिक अंक 138
650 से अधिक अंक 1492
600 से अधिक अंक 10160
500 से अधिक अंक 90780
देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष में प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी में आगरा के अभ्यर्थियों ने भी बाजी मारी है। अभ्यर्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।