Friday , 17 July 2026
Home बिगलीक्स Agra’s ISBT Metro Station: Pier construction completed on the elevated section of the first corridor
बिगलीक्स

Agra’s ISBT Metro Station: Pier construction completed on the elevated section of the first corridor

26

आगरालीक्स…आगरा के आईएसबीटी स्टेशन तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. स्टेशन के अंदर की फोटोज आईं समाने. स्टेशन का फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में; गुरु का ताल एवं सिकंदरा में स्टेशन निर्माण प्रगति पर

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा प्रथम कॉरडोर में जल्द से जल्द यात्री सेवाओं के विस्तार के संकल्प के साथ तेज गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा मेट्रो की एक और उपलब्धि के अंतर्गत प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पियर (पिलर) बनकर तैयार हो गए हैं। सिकंदरा डेड एंड तक सभी पियर की कास्टिंग आज पूरी कर ली गई है। प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग ( खंदारी स्तिथ आरबीएस रैंप से सिकंदरा) में कुल 722 पाइल, 152 पाइलकैप एवं 152 पियर का निर्माण किया जाना था। जिसमें सभी पाइल, पाइलकैप एवं 152 पिलर का निर्माण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

इसके साथ ही अब तक 115 पियरकैप एवं 220 यू गर्डर का परिनिर्माण भी किया जा चुका है। इस भाग के लिए अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप, यू गर्डर आदि की कास्टिंग की जा रही है। बता दें कि यूपी मेट्रो द्वारा प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक आगरा मेट्रो का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। शेष भूमिगत सेक्शन के सभी 4 भूमिगत स्टेशनों (मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी एवं आरबीएस कॉलेज) का निर्माण पहले ही पूर्ण हो चुका है, एवं सभी स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए तैयार हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Last night was the hot and humid night of the month in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल की रात इस महीने की सबसे गर्म रात रही....

बिगलीक्स

Mathura News: Saint Premanand will give darshan to devotees at the new ashram on Guru Purnima…#mathuranews

मथुरालीक्स…अच्छी खबर, एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद गुरु पूर्णिमा पर नये आश्रम...

agraleaksबिगलीक्स

Live Encounter: SOG kills two miscreants in Shikohabad; two police personnel injured…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…लाइव एनकाउंटर, ट्रेन से जा रहे बदमाशों की पुलिस ने की घेराबंदी....

बिगलीक्स

Agra News Live: FIR lodge against Wife & three others

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में पत्नी ने अपने पति को नामर्द कहते...

error: Content is protected !!