आगरालीक्स…आगरा में कल की रात इस महीने की सबसे गर्म रात रही. उमस के साथ गर्मी का डबल कहर झेल रहे आगरावासी. बारिश का इंतजार..जानें कब हो सकती है बारिश
आगरावासी इस समय भीषण उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं. बारिश न होने के कारण उमस हर दिन बढ़ रही है. आलम ये है कि सुबह से शाम तक लोग उमस के कारण पसीना पोंछ रहे हैं. बाहर निकलने पर पसीना टपकने लगता है. धूप में एक पल भी ठहरा नहीं जा रहा है. गुरुवार और शुक्रवार की रात इस महीने की सबसे गर्म रात रही.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार—शुक्रवार की रात का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि जुलाई के महीने में सबसे गर्म रहा. वहीं आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी 37.5 डिग्री सेल्सिय रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज की रात भी भीषण गर्मी की रात रह सकती है. फिलहाल दो से तीन दिन राहत के कोई आसार नहीं है. बादल छाएंगे और कुछ बरसात भी होगी. लेकिन झमाझम बारिश के आसार 21 जुलाई को जताए गए हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 17/07/26) 37.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/07/26) 29.9
Departure from Normal(oC) 2.1