आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में झाडू पोंधा के लिए रखी कामवाली हीरे और सोने की ज्वैलरी चोरी कर ले गई। सीसीटीवी देख उड़े होश, दो दिन बाद ही कामवाली ने आना कर दिया बंद।
आगरा के विभव नगर निवासी संध्या वर्मा ने ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने छह जुलाई को घर में झाड़ू पोंधा करने के लिए अंजू देवी को रखा था। सात और आठ जुलाई को अंजू देवी ने काम किया, इसके बाद नौ जुलाई को वह घर आई। नौ जुलाई को वह अधूरा काम करके चली गई।
छोटे बैग में रखकर ले गई ज्वैलरी
अंजू वर्मा जब काम करने नहीं आई तो घर में रखी ज्वैलरी चेक की, घर से हीरे और सोने की ज्वैलरी गायब थी। इसके बाद सीसीटीवी चेक किए तो अंजू एक छोटा बैग लेकर आई थी, उसी बैग में ज्वैलरी चोरी कर ले गई।
जो पता बताया वहां नहीं मिली, सत्यापन जरूर कराएं
अंजू देवी ने जो पता बताया था वहां गए, लेकिन वहां बताया गया है कि अंजू देवी यहां नहीं रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही किराएदार और काम करने वालों को रखने से पहले पुलिस सत्यापन कराने पर इस तरह की घटनाएं रुक सकती है। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के अनुसार, तलाश की जा रही है।