नईदिल्लीलीक्स सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आग्मो ने कहा मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना सोनम को कोई दवा नहीं दी जाए। अभिजीत दिपके ने भूख हड़ताल शुरू की, 20 जुलाई को संसद तक मार्च।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि सुबह सात बजे मैं फ्रेश होने के लिए निकला, तभी पुलिस आ गई और सोनम सर को घसीटकर ले गए, 60 साल का एक व्यक्ति जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती ले गई।