फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक एक्सीडेंट, नए बाईपास पर ट्रक में घुसी कार, मां और 8 साल के बेटे की मौत, पिता—बेटी सहित तीन घायल..कार के उड़ गए परखच्चे
आगरा मंडल के फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है. शनिवार शाम 6 बजे थाना मक्खनपुर क्षेत्र स्थित नए बाईपास पर एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. हादसे में कार सवार मां—बेटे के मौत हो गई जबकि बेटी और पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.कार सवार परिवार मैनपुरी के कुरावली का रहने वाला था. हादसे में 8 साल के अग्रिम पुत्र सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां राखी पत्नी सचिन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. कारन सवार सचिन, उनकी बेटी और चालक यश प्रताप गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हाद से के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा.