आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में जेल में बंद रवि यादव को नहीं मिली जमानत।
आगरा में चार अप्रैल की सुबह शाहगंज क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर असगर अली का उनके गोदाम के पास सड़क किनारे शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि उन्हें किसी कार ने टक्कर मारी है। इस मामले में कई दिनों बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया था कि जिस कार से टक्कर मारी गई वह प्रेम नारायण के नाम है, प्रेम नारायण को कार नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी, जीएसटी अधिकारी निवेदिता सिंह के पति अजय यादव ने बेची थी। रवि यादव की लॉकेशन घटना स्थल पर मिली थी। रवि ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त
इस मामले में रवि यादव के जमानत प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने निरस्त कर दिया है।