आगरालीक्स …Agra News: आगरा के होटल से 10 तेंदुओं की खाल के साथ चार तस्कर अरेस्ट, 20 दिन तक टीमों ने तस्करों को पकड़ने के लिए बिछाया जाल, किस काम आती है तेंदुआ की खाल, कैसे पकड़े गए तस्कर जानें।
आगरा में वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम ने अपने जाल में फंसाकर तेंदुआ की खाल की तस्करी करने वाले गिरोह को खाल खरीदने के लिए बुलाया, गुरुवार रात आठ बजे तस्कर तेहरा, सैंया स्थित होटल राजपूताना होटल पहुंचे। टीम ने तस्करों को पकड़ लिया उनके पास से 10 तेंदुओं की खाल जब्त की गईं हैं। पकड़े गए तस्करों में सतपाल नाथ निवासी फीरादाबाद, गोगीराम आदिवासी निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश, गब्बर निवासी मुरैना मध्य प्रदेश और भगत सिंह हरियाणा को अरेस्ट किया है।
छह लाख रुपये में तय हुआ एक तेंदुआ की खाल का सौदा
आगरा के डीएफओ राजेश कुमार के अनुसार तेंदुओं की खाल की तस्करी की सूचना मिलने पर टीम बनाई गई। फतेहाबाद रेंज के रेंजर विशाल राठौर और खेरागढ़ के रेंजर सम्यक कैन को लगाया गया। उन्होंने ग्राहक बनकर बिलौलिए के माध्यम से तेंदुआ की खाल के तस्करों से संपर्क किया। एक खाल तीन से चार लाख रुपये में बिकती है इसे छह लाख रुपये में खरीदने के लिए सौदेबाजी की गई, इससे तस्कर भी तैयार हो गए। खाल लेकर पहुंचते ही टीम ने पकड़ लिया।
दीवारों की सजावट, फर्नीचर के काम आती है तेंदुआ की खाल
तेंदुआ की खाल लोग अपनी दीवारों की सजावट के लिए इस्तेमाल करते हैं इसके साथ ही पुराने फर्नीचर में भी इसका इस्तेमाल होता है, घर को रायल लुक देने के लिए लोग तेंदुआ की खाल से बने फर्नीचर को पसंद करते हैं, इसलिए तेंदुआ की खाल के फर्नीचर की कीमत बहुत अधिक होती है।