आगरालीक्स…आगरा के लिए मौसम विभाग ने फिर कहा—जोरदार बारिश होगी. आज दिन में तेज धूप निकली, शाम को दयालबाग सहित कई इलाकों में बारिश तो कई जगह केवल बादल छाए. जानें पूर्वानुमान
आगरा में मौसम विभाग ने फिर से जोरदार बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 जुलाई से 1 अगस्त तक आगरा में भारी बारिश की संभावना है. हालांकि बारिश को लेकर अभी तक पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुआ है. आज रविवार को भी सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली. उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया.शाम को हुई बारिश
आगरा में शाम चार बजे के बाद बादल छाए और दयालबाग सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है. हालांकि कई इलाके सूखे ही रहे. यहां बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/07/26) 36.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/07/26) 26.9
Departure from Normal(oC) 0.4