Monday , 27 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Monkey attacks Korean female tourist at the Taj Mahal in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: Monkey attacks Korean female tourist at the Taj Mahal in Agra…#agranews

42

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल पर कोरिया की महिला पर्यटक पर बंदर का हमला. हाथ पर काट खाया, खून निकलने पर बुरी तरह से रोयी पर्यटक. फिर नहीं देखने आई ताजमहल

आगरा में रविवार को पर्यटन की दृष्टि से शर्मसार करने वाली घटना आई है. अपने साथी के साथ आई कोरिया की एक महिला पर्यटक को ताज महल की सीढ़ियों के पास एक बंदर ने हमला कर काट खा लिया. बंदर ने महिला के हाथ पर काट खाया जिससे उसके हाथ से खून बहने लगा. अचानक बंदर के हमले और काट खाने से विदेशी महिला पर्यटक बुरी तरह से डर गई और जोर—जोर से रोने लगी. एएसआई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे शांति मांगलिक अस्पताल भेज दिया. शर्मसार करने वाली बात ये है कि इसके बाद कोरिया का यह कपल फिर ताजमहल देखने आया ही नहीं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

साथी के साथ आई थी ताजमहल देखने
रिपब्ल्कि आफ कोरिया की किम मेह रविवार को अपने साथी के साथ सुबह सात बजे के करीब ताजमहल देखने पहुंची थी. इन्होंने आनलाइन टिकट बुक करा रखी थी. ताजमहल परिसर में दाखिल होते ही इनको जानकारी मिली कि विदेशी पर्यटकों के लिए शू कवर और पानी की बोतल टिकट विंडो के पास काउंटर से फ्री मिलती है. इस पर किम का साथी शू कवर और पानी की बोतल लेने चला गया. इधर किम मेह सीढ़ियों के पास उसका इंतजार करने लगी.

बंदर ने हाथ पर काट खाया, खून निकला तो रोई
तभी अचानक वहां एक बंदर आया और उसने किम मेह पर हमला बोल दिया. बंदर ने उसके हाथ पर काट खा लिया जिससे खून बहने लगा. बंदर के हमले और काट खाने से किम मेह बुरी तरह से डर गई और बाद में जोर—जोर से चीखने व रोने लगी. इस पर सीआरपीएफ और एएसआई कर्मचारी वहां पहुंंचे. पर्यटक को ताजमहल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद बैटरी कार से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया. बंदर के हमले और काट खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janak Puri 2026 Agra: This time, the Ram Barat will be welcomed with a shower of flowers from a helicopter…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार रामबारात का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Bag & Purse stolen from tourist car in Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कार के शीशे तोड़कर पर्स और बैग...

बिगलीक्स

Agra News Live : Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और उमस के बीच आज से...

बिगलीक्स

Agra News Live: All news papers review 27th July 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 27 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ परीक्षा में...

error: Content is protected !!