आगरालीक्स…आगरा में आज रात को या कल होगी जोरदार बारिश. मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान…
आगरा में इस समय लोग भीषण उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं. दिन में तेज धूप निकल रही है और शाम को हवा भी नहीं चल रही है जिसके कारण उसम और बढ़ी हुई है. इसका असर तापमान पर हुआ है मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग ने आगरा में जोरदार बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज रात को या कल 28 जुलाई को आगरा में तेज बारिश होगी. हालांकि अभी तक मौसम विभाग के सारे पूर्वानुमान फेल साबित हुए हैं. ऐसे में यह तो कल ही पता लगेगा कि बारिश होगी या नहीं.