Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स Janak Puri 2026 Agra: This time, the Ram Barat will be welcomed with a shower of flowers from a helicopter…#agranews
बिगलीक्स

Janak Puri 2026 Agra: This time, the Ram Barat will be welcomed with a shower of flowers from a helicopter…#agranews

211

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार रामबारात का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर होगा स्वागत..16 हजार वर्ग मीटर में बनेगा भव्य जनकमहल, जनकपुरी में चार विशाल द्वार के साथ रामायणकालीन झांकियां सजेंगी. और जानें क्या होगा खास

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव को भव्यता, दिव्यता और नवीनता के ऐसे स्वरूप में आयोजित करने जा रही है, जो न केवल उत्तर भारत बल्कि विश्व पटल पर पहचान स्थापित करेगा। पहली बार भावना एस्टेट रोड पर साकार होने जा रही मिथिला नगरी में जनक महल से लेकर प्रवेश द्वारों, झांकियों, विद्युत सज्जा और व्यवस्थाओं तक प्रत्येक पहलू को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जा रहा है। सबसे विशेष आकर्षण भगवान श्रीराम की राम बारात के मिथिला नगरी में प्रवेश के समय प्रशासन की अनुमति मिलने पर हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा होगी, जिससे श्रद्धालु एक दिव्य और अलौकिक दृश्य के साक्षी बनेंगे।

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने बताया कि इस बार आयोजन कुछ अलग और अनुकरणीय स्वरूप में होगा। उन्होंने कहा कि कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के निकट लगभग 16 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भव्य जनक महल का मुख्य मंच तैयार किया जाएगा। इस पावन कार्य के लिए मनमोहन अग्रवाल और संजीव अग्रवाल ने अपनी भूमि आयोजन समिति को उपलब्ध कराई है। उनके इस सहयोग से बनने वाला जनक महल अपनी भव्यता और दिव्यता के कारण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। वर्तमान में मंच की रूपरेखा और निर्माण को लेकर विशेषज्ञों के साथ मंथन चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जनकपुरी क्षेत्र में प्रवेश के लिए चार भव्य मुख्य द्वार बनाए जाएंगे। पहला द्वार सावित्री देवी पुरुषोत्तम दास कैंसर हॉस्पिटल रोड की ओर, दूसरा भावना एस्टेट, तीसरा केके नगर तथा चौथा गुरुद्वारा की ओर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए एक अलग विशेष प्रवेश द्वार रहेगा। प्रयास किया जा रहा है कि उनके आवागमन की सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जनकपुरी महोत्सव में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए समस्त प्रवेश एवं निकास मार्गों की योजना इस प्रकार बनाई जा रही है कि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस सहित अन्य आवश्यक वाहन आसानी से आवागमन कर सकें। चारों प्रमुख मार्गों पर प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) भी बनाए जाएंगे, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सुविधा मिल सके।

राजीव कुमार (राजू यादव) ने बताया कि महोत्सव में आगरा के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट्स के स्टॉल लगाए जाने का भी प्रयास किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खानपान की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध हो सके।
मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने बताया कि जनक महल के अतिरिक्त प्रत्येक प्रवेश द्वार के निकट रामायण कालीन विशेष झांकियां स्थापित की जाएंगी। संपूर्ण जनकपुरी क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा तथा प्रत्येक घर भी इसी थीम के अनुरूप अलंकृत होगा। उन्होंने बताया कि सभी स्टॉलों का आवंटन आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा तथा उनकी सजावट की जिम्मेदारी भी समिति स्वयं निभाएगी, ताकि पूरे परिसर में एकरूपता, अनुशासन और सौंदर्य बना रहे।

कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल एवं मुख्य संरक्षक मनोज बंसल ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की बहन शांता तथा उनके पति श्रृंगी ऋषि के जीवन से भी परिचित कराया जाएगा। इसके लिए एक भव्य झांकी तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रृंगी ऋषि का आश्रम आगरा जनपद में स्थित होने के बावजूद अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मंथन चल रहा है तथा प्रशासन की अनुमति के उपरांत अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।

महिला समिति की अध्यक्ष बनीं अमृता पोरवाल
बैठक में महिला समिति की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। अमृता पोरवाल ने महिला समिति की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि डॉ. रुचि चतुर्वेदी मंच संचालन एवं मंच व्यवस्था की प्रमुख रहेंगी। आरती शर्मा मुख्य संरक्षक, सूची खंडेलवाल मुख्य संयोजक, शीतल अग्रवाल मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एकता बंसल उपाध्यक्ष, सीमा सिंह महामंत्री, दीप्ति नरेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा मिसी यादव एवं शालिनी पोरवाल समन्वयक का दायित्व निभाएंगी।

कोर कमेटी को सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व
आयोजन समिति की कोर कमेटी में संतोष कटारा को मुख्य संरक्षक, संजय गोयल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज बंसल को मुख्य संयोजक, धर्मेश जैन को मुख्य समन्वयक, अंकुश मित्तल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आकाश गोयल ग्वाला को कोषाध्यक्ष तथा राणा सुशील सिंह को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा निमित पोरवाल, कपिल पोरवाल, विश्वनाथ जुनेजा, अखिलेश दुबे, मनोज जादौन, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, गर्वित ठुकराल, मनीष राजपाल, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, नरेश सिंह जादौन, ऋषि खंडेलवाल, सुनील पाठक, नरेंद्र शर्मा एवं प्रभाकर शर्मा को भी कोर कमेटी में शामिल किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

error: Content is protected !!