आगरालीक्स… आगरा के राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए चार अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें प्रक्रिया।
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अनुसार, आगरा के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश के लिएराज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVTUP) की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।