आगरालीक्स..Agra News: आगरा में सुभाष बाजार में नाले में दो मंजिला दुकान समा जाने से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद नगर निगम की कार्रवाई। सात दुकानों के आवंटन निरस्त। ध्वस्त होंगी दुकानें। 63 जर्जर मकानों को खाली करने के लिए दिए गए नोटिस।
आगरा में आठ जुलाई को महावीर नाले पर बनी दो मंजिला स्वामी क्लार्थ स्टोर दुकान नाले में समा गई थी। मलबे से पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था लेकिन बुजुर्ग महिला का पता नहीं चला था। पांच दिन की तलाश के बाद गंगादेवी का शव मिला था।
सात दुकानों के आवंटन निरस्त
नगर निगम ने 51 साल पहले महावीर नाले पर आठ दुकानें बनाईं थी। इन दुकानों आवंटन भूषण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, केवलराम, देवनदास, ध्यानचंद, गुरुबक्स, कमलजीत सिंह, सुशील कपूर के नाम पर किया था। नगर निगम ने सात दुकानों के आवंटन निरस्त कर दिए हैं। इन सभी दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा।
63 जर्जर मकान खाली करने के लिए नोटिस
नगर निगम के सर्वे में 63 जर्जर मकान मिले हैं, इन मकानों को खाली करने के लिए नगर निगम ने मकान मालिक और किराएदारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया है। शहर में नगर निगम की 500 दुकानें हैं जिन्हें किराए पर उठाया गया है।