आगरालीक्स… अच्छी खबर…, आगरा में आईएसबीटी से ताजमहल पूर्वी गेट तक पहुंचने में 24 मिनट लगेंगे। 15 अगस्त से आईएसबीटी तक आगरा मेट्रो के चलने की संभावना। जानें किराया और रूट।
आगरा मेट्रो के 14 किलोमीटर लंबे पहले कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से श्री मनकामेश्वर मंदिर यानी बिजलीघर चौराहे तक मेट्रो का संचान हो रहा है। बिजलीघर से एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी तक मेट्रो का काम पूरा हो चुका है। आगरा मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल भी चल रहा है। 15 अगस्त तक ताजमहल पूर्वी गेट से आईएसबीटी तक मेट्रो के संचालन की संभावना है।
हर तीन मिनट में मिलेगी मेट्रो
ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक में 13 स्टेशन हैं। ताजमहल पूर्वी गेट से श्री मनकामेश्वर मंदिर तक छह मेट्रो स्टेशन हैं, बिजलीघर से आईएसबीटी तक पांच मेट्रो स्टेशन हैं। 11 मेट्रो स्टेशन तैयार हो चुके हैं। अब गुरु द्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का निर्माण पूरा होना है।आईएसबीटी से ताजमहल पूर्वी गेट तक 10 से अधिक मेट्रो चलेंगी, जिससे हर दो से तीन मिनट में मेट्रो मिल सकेगी। आईएसबीटी से ताजमहल पूर्वी गेट से मेट्रो का किराया 40 रुपये है। पहुंचने में 24 मिनट लगेगी।
मेट्रो का किराया
एक स्टेशन तक 10 रुपये
दो स्टेशन तक 15 रुपये
तीन से छह स्टेशन तक 20
सात से नौ स्टेशन तक 30 रुपये
10 से 13 स्टेशन तक 40 रुपये।