आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सावन के पहले सोमवार और कावड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्ट किया गया है, जानें।
आगरा में सावन के पहले सोमवार पर श्री राजेश्वर मंदिर पर मेला लगेगा इसके साथ ही शहर के शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए दो अगस्त यानी रविवार शाम चार बजे रूट डायवर्ट किया गया है यह तीन अगस्त तक मेला समापन तक लागू रहेगा। दो अगस्त को को रात्रि 23.00 बजे महानगर आगरा में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी। दो अगस्त को शाम चार बजे तक तीन अगस्त तक मेला समापन तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किये गये नो एन्ट्री पास, अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी सहायता, सूचना अथवा आपातकालीन स्थिति में आगरा यातायात पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9554457886 पर संपर्क करें
श्री रावली महादेव मंदिर थाना क्षेत्र रकाबगंज की यातायात व्यवस्थाः-
- साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मैटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ सकेंगे। टूरिस्ट व रोडवेज की बसों को क्लब चौराहा व साई की तकिया चौराहा से डायवर्जन कराया जायेगा ।
श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर थाना क्षेत्र मन्टोला की यातायात व्यवस्थाः- - चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी 1 व 2 तथा हाथीघाट तिराह से कोई भी बडा वाहन मनकामेश्वर मन्दिर की तरफ नहीं आ सकेंगे।
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर थाना शाहगंज की यातायात व्यवस्थाः- - पृथ्वीनाथ फाटक से श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
- आगरा यातायात पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं सम्मानित नागरिकों से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा तथा प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा-अर्चना जलाभिलेक के दौरान धैर्य बनाए रखें तथा निर्धारित डायवर्जन रूटों व वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।
- कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।
- डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय / फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जायेगा।
आस पास के जिलों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जनः-
- जनपद हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा हाथरस एवं सादाबाद से डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजा जायेगा ।
बाह्य डायवर्जनः-
- मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन
रामबाग चौराहे से जलेसर ( एटा) की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 से टुण्डला होकर अपने गंतव्य को जायेंगे । - शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर ( एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से एनएच-19 से टुण्डला होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- ग्वालियर , जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से होकर गुतिला अण्डर पास (जवाहर पुल) से शमशाबाद- इरादतनगर सैया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- शमशाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन गुतिला अण्डर पास (जवाहर पुल) से इनर रिंग रोड से राडा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन
शमशाबाद से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को शमशाबाद चौराहा से डायवर्ट कर इरादत नगर से सैंया होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।