आगरालीक्स…आगरा की नाई की मंडी में बिक रहे थे ब्रांडेड कंपनी के लोगो लगे डुप्लीकेट शूज. दो दुकानों पर छापे में 292 जोड़ी जूते बरामद. प्राथमिकी दर्ज
आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र में वन—8 ब्रांड के लोगो लगे डुप्लीकेट जूते बेचे जा रहे थे. कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने जानकारी होने पर इसकी शिकायत थाना पुलिस में की. पुलिस ने छापा मारकर दोनों दुकानों से 292 जोड़ी जूते बरामद किए हैं. आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज की गई है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिसियोटो स्पोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ने 31 जुलाई को थाना नाई की मंडी क्षेत्र में सर्वे के दौरान एक दुकान पर वन—8 ब्रांड के लोगो लगे डुप्लीकेट जूते बिकने की जानकारी पुलिस को दी. इस पर पुलिस ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ दुकान पर छापा मारा. तलाशी के दौरान यहां से 244 जोड़ी वन—8 ब्रांड के लोगो लगे जूते मिले जिन्हें सील किया गया. इसके बाद पुलिस ने इसी दुकान संचालक की दूसरी दुकान की भी तलाशी ली वहां से 48 जोड़ी जूते और मिले. इन्हें भी सील किया गया है. इस मामले में दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.