आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एक्सप्रेस वे पर फिल्मी स्टाइल में चोर की गाड़ी के पीछे सात किलोमीटर तक पुलिस ने गाड़ी दौड़ाई, चोर गाड़ी में महिला मित्र को छोड़कर फरार।
आगरा में पिछले महीने जयपुर हाउस, कमला नगर में कोठियों के बाहर से लग्जरी गाड़ी चोरी हुईं थीं। इसके खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई, पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोरी गैंग का सरगना अभिषेक वाजपेयी चोरी की कार से मथुरा होते हुए लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार दोपहर में पुलिस को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रहनकलां टोल पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।
सात किलोमीटर तक पुलिस को छकाया
इरन रिंड रोड रहनलकाल टोल प्लाजा पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी रहनकला टोल से आगे फतेहाबाद की ओर बढ़ गया। इसे देखते हुए फतेहाबाद टोल प्लाजा पर पुलिस लगा दी, टोल कर्मियों ने बैरियर गिरा दिए। इससे जाम लग गया। चोर ने पुलिस को देख कर कार में बैक गेयर डाल दिया और 500 मीटर तक बैक होकर कार चलाई। इसके बाद कार को दूसरी लेन पर ले गया और आगरा की ओर सात किलोमीटर तक कार दौड़ाई।
पुलिस ने गोली मारकर पंक्चर किया टायर, कार में मिली महिला मित्र
पीछा कर रही पुलिस ने कार के पहिया में गोली मार दी, पंक्चर होने के बाद भी चोर गाड़ी दौड़ाता रहा। रमाडा कट पर चोर कार रोकने के बाद उतरहर अपने साथी के साथ भाग गया। पुलिस ने कार को चेक किया तो उसमें चोर की महिला मित्र मिली। पुलिस उसे थाने ले गई, पूछताछ के बाद महिला मित्र को छोड़ दिया।