आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में फैक्ट्री में बन रहे थे असलाह, पुलिस का छापा. पांच सप्लायर पकड़े. भारी मात्रा में हथियार मिले.
आगरा की थाना थाना एत्मादपुर, साइबर सर्विलांस, काउंटर इंटेलीजेंस व एसओजी, सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रविवार को आगरा—फिरोजाबाद बार्डर पर छोटा सुरेरा के जंगल में अवैध असलाह निर्माण फैक्ट्री का पकड़ी है. यहां चोरी छुपे हथियार बनाए जा रहे थे. पुलिस ने 5 शातिर असलाह तस्करों को भी यहां से पकड़ा है. ये लोग आसपास के जिलों व राज्यों में हथियारों की सप्लाई किया करते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.छोटा सुरेरा के जंगल में चल रही थी अवैध हथियान फैक्ट्री
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जंगल के एकांत स्थान पर अवैध रूप से तमंचा, पिस्टल एवं अन्य देशी असलाह का निर्माण तथा पुराने असलाहों की मरम्मत करते थे. तैयार असलाहों की मांग के अनुसार अपने परिचित ग्राहकों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते थे. मौके से बरामद उपकरण, पुर्जे एवं अन्य सामग्री का प्रयोग अवैध असलाहों के निर्माण एवं मरम्मत में किया जाता था. अभियुक्त आदिल एवं शुभ शर्मा ने बताया कि वे पूर्व में भी जनपद आगरा के थाना सदर बाजार से अवैध असलाह निर्माण के प्रकरण में जेल जा चुके हैं. जमानत पर रिहा होने के पश्चात् उन्होंने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुनः अवैध असलाह बनाने एवं बेचने का कार्य शुरू कर दिया था.
शुभम शर्मा पत्र कमल शर्मा निवासी बेगल दौड़ी धूलियागंज कोतवाली आगरा
आदिल पुत्र शहीद निवासी करीमगंज थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद।
राशिद हुसैन पुत्र बसीरुद्दीन निवासी मक्का कॉलोनी थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद
आसिफ पुत्र राशिद हुसैन निवासी मक्का कॉलोनी थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद
प्रिंस नागबाड़ी पुत्र मोहन नागबाड़ी निवासी कालिन्दी बिहार थाना ट्रांस यमुना आगरा।
भारी मात्रा में असलहे मिले
पुलिस ने यहां से 05 अवैध देशी तमंचे 315 बोर, 02 अवैध देशी तमंचे 12 बोर, 01 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर, 02 देशी पौनिया 315 बोर, 20 कारतूस विभिन्न बोर के तथा 01 अर्द्धनिर्मित कारतूस, 03 LPG गैस सिलेण्डर (5 कि.ग्रा के बरामद किए हैं.