आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, आज राजेश्वर मंदिर मेला, सुबह 2.30 बजे खुले पट, श्री मनकामेश्वर, कैलाश मंदिर में सुबह चार बजे से पूजा अर्चना और कावंड़ चढ़ाई जा रही हैं।
सावन के पहले सोमवार पर आगरा के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है, पहले सोमवार पर श्री राजेश्वर मंदिर मेला का आयोजन किया जाता है। श्री राजेश्वर मंदिर के पट सुबह 2.30 बजे खोल दिए गए। बड़ी संख्या में कावड़ चढ़ाई गईंं, श्री कैलाश मंदिर पर भी बड़ी संख्या में सुबह से कावंड़ चढ़ाई जा रही हैं। श्री मनकामेश्वर मंदिर, श्री रावली मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से मंगला आरती के बाद पूजा अर्चना शुरू हो गई है।
सुरक्षा के भी किए गए इंतजाम

आगरा में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने शिव मंदिरों का निरीक्षण कर मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग, और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। यमुना के कैलाश घाट, बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु बेरीकेडिंग करने, पीएसी जल पुलिस के साथ प्राइवेट गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी, अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिए।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए, यातायात पुलिस और सिविल पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने मंदिरों को जाने हेतु रास्तों की मरम्मत, नगर निगम को उचित सफाई, पेयजल, और अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।