आगरालीक्स …Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में खोदाई के दौरान फटी पानी की पाइप लाइन, कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित।
जलकल विभाग के जीएम कुमार गौरव के अनुसार, सिकंदरा के पास हाईवे किनारे खोदाई के दौरान 16 इंच व्यास की पाइपलाइन फट गई है, इसकी मरम्मत कराई जा रही है। इससे कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति
सिकंदरा वाटर वक्र्स से पोषित आवास विकास कॉलोनी, हलवाई की बगीची, मदिया कटरा, कैलाशपुरी, पत्थर घोड़ा, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, बजरंग नगर, केके नगर, नीरव निकुंज, ककरैठा, लायर्स कॉलोनी, सूर्य नगर, संजय प्लेस, खंदारी, दयालबाग सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।