आगरालीक्स…आगरा में सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया. कई स्कूल खुले तो अधिकतर में रहा रैनी डे. जानें मौसम विभाग ने अब क्या बताए बारिश के आसार
आगरा में मौसम सुहाना हो गया है. देर रात से हुई बारिश सुबह झमाझम होकर पड़ी. करीब 8 बजे तक बारिश का क्रम लगातार चलता रहा जिससे भीषण उमस से परेशान लोगों को राहत मिली. हालांकि इसके बाद भी आज मंगलवार को पूरे दिन बादलों का डेरा आसमान में लगा रहा. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. सबसे अधिक खुशी स्कूली बच्चों को हुई. अधिकतर स्कूलों में भारी बारिश और जलभराव के कारण रैनी डे घोषित कर दिया गया लेकिन कई स्कूल ऐसे भी थे जो खुले थे.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज रात को भी बारिश हो सकती है. आने वाले दिनों में भी बारिश के अच्छे आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 04/08/26) 28.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/08/26) 25.5
Departure from Normal(oC) NA