आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर के साथ साइबर ठगी।
आगरा के अलकापुरी के रहने वाले डॉ. विनय एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल आफिसर हैं। उन्होंने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके पास क्रेडिट कार्ड है, आठ जून को उनके क्रेडिट कार्ड से 52 हजार रुपये की शॉपिंग हो गई लेकिन उन्होंने कोई शॉपिंग नहीं की थी। कोई लिंक भी उनके पास नहीं आया, जब क्रेडिट कार्ड का बिल आया तब उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है।