आगरालीक्स…आगरा के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर से गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, 150 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा. श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
आरबीएस फ्लावर के सामने स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर से मंगलवार शाम भक्तिमय माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 6 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ से पूर्व निकाली गई इस यात्रा में लगभग 150 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया. यात्रा मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर काले का ताल, मदिया कटरा होते हुए पूरे क्षेत्र में भक्ति का संदेश देती हुई पुनः नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई. बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुन पर महिलाएं नाचते-गाते चल रही थीं. मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलशधारियों का स्वागत किया। तमाम भक्तगण भी "बोलो नर्वदेश्वर महादेव की जय" के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होकर भावविभोर नजर आएकथा संयोजक कमल अग्रवाल ने बताया कि 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. कथा वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री भरत लाल शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से होगी। कथा के दौरान प्रतिदिन कथा, कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा, "यह क्षेत्रीय जनता का आयोजन है. यह कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक है। मेरा सौभाग्य है कि नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन हो रहा है. मैं सभी क्षेत्रीय जनता और शहरवासियों से करबद्ध निवेदन करता हूं कि परिवार सहित पधारें. भगवान की कथा सुनकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। आप सभी के सहयोग से ही यह आयोजन सफल होगा." इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह भोर राकेश वर्मा रामकुमार खंडेलवाल अजय बंसल कृष्ण मित्तल अनिल चौरसिया सनी शर्मा हनी अग्रवाल नितेश अग्रवाल रिकी पवार भानु शर्मा विष्णु चौधरी.श्रीमती नीतू सिंह रेखा सिंह बृजेश चौहान आशु सिकरवार श्रीमती प्रीति अग्रवाल निशा अग्रवाल मोना अग्रवाल निशु गुल्लू रुनझुन पीहू बाबू अंशू आदि उपस्थित रहे.