Monday , 19 October 2026
Home आगरा At the ‘Kissa Kahani-8’ event in Agra, storyteller Shakti Prakash stirred the audience by narrating his story, “So and So.”
आगरा

At the ‘Kissa Kahani-8’ event in Agra, storyteller Shakti Prakash stirred the audience by narrating his story, “So and So.”

151

आगरालीक्स….फिर एक के बाद एक पांच गोलियों की आवाज़ आई…आगरा में किस्सा कहानी -8 में कथाकार शक्ति प्रकाश ने अपनी कहानी “सो एंड सो” सुनाकर श्रोताओं को झकझोरा

“पहले दरोगा ने सिपाहियों की तरफ मुस्कुराकर देखा, फिर एक के बाद एक पांच गोलियों की आवाज़ आई। जो पांच किलोमीटर तक सबने सुनी। अगले दिन उसी हाई वे पर एक पच्चीस साल का युवक मोबाइल देख रहा था, एक और एनकाउंटर, कहते हुए उसने मुस्कुराकर अपने सहयात्री पर निगाह डाली। सहयात्री ने मोबाइल पर निगाह डाली, और कौतुहल वश हाथ से मोबाइल लेकर पिक्चर जूम करने लगा। जैसे किसी को पहचानना चाहता हो।”

ये अंश है वरिष्ठ कथाकार शक्ति प्रकाश की कहानी “सो एंड सो” का, जो आज यहां किस्सा कहानी -8 में अपनी कहानी का पाठ कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन रंगलीला और नई दिल्ली की कहानी पत्रिका कथादेश द्वारा शीरोज़ हैंग आउट में किया गया था।रंगलीला के निर्देशक अनिल शुक्ल ने इस कार्यक्रम की प्रगति और इसके उद्देशों पर प्रकाश डाला। कथा पाठ से पूर्व ‘कहानी और समाज का सच’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें विषय प्रवर्तन केंद्रीय हिंदी संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो.रामवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा भारतीय कहानियों में सच की मुंशी प्रेमचन्द ने की। उन्होंने मेरी और आपकी कहानी कहनी शुरू की, बाद में दूसरे कहानीकारों ने भी प्रेमचन्द की धारा को अपनाया।

अध्यक्षता कथाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा इस कहानी में यथार्थ पूरा है। अस्सी के दशक में लेखक राजनीति से दूरी बनाए रखता था, आज लेखक राजनीति पर अपनी प्रभावी प्रतिक्रिया देता है। शक्ति प्रकाश द्वारा कहानी के पाठ के बाद उनसे मौजूद सुधी श्रोताओं ने सवाल पूछते हुए अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

आरबीएस कॉलेज के प्रो. इंद्र कुमार यादव ने कहा कि कहानी में मौजू विषयों को उठाया गया है। श्री कृष्ण ने कहा कहानी मौजदा लोकतंत्र की चुनौतियों को रेखांकित करती है। सीमान्त साहू ने भी कहानी में जन जन की आवाज़ को व्यक्त करने की सराहना की। ब्रिगेडियर विनोद दत्ता ने कहा आज उपभोक्तावादी संस्कृति ने सब कुछ इंस्टेंट पाने की चाह बढ़ा दी है। रमेश पंडित ने कहा कहानी को सुनने के बाद लगा इसकी भाषा देसज थी, जो आम आदमी तक साहित्य को पहुंचाने के लिये बहुत जरूरी है। विशाल रियाज ने कहा आवाज़ दबाने के दौर में कहानी आम आदमी की आवाज़ को उठाती दिखती है।

रमेश पंडित ने धन्यवाद दिया। संचालन अर्जुन सवेदिया ने किया। कार्यक्रम में आकाशवाणी आगरा के पूर्व निदेशक नीरज जैन, शीरोज़ हैंग आउट के अजय तोमर, रामभरत उपाध्याय, डॉ. महेश धाकड़, डॉ. मधु भारद्वाज, वंदना तिवारी, मालती कुशवाह, अमरजीत सिंह, ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, मनु भाई पंड्या, दिनेश, सिद्धेश अरोरा, मोहम्मद आरिफ, हिना, शिव नारायण सिंह, अजय पचौरी, रोमी चौहान आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Young girl from Delhi found wandering in Agra at midnight; police hand her over to her family…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली से लाई एक युवती आधी रात को बदहवास हालत...

आगरा

Agra News: Grand Maha-Aarti of Maa Bhagwati in Awas Vikas Sector-6, Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के आवास विकास सेक्टर-6 में मां भगवती की भव्य महाआरती, श्रद्धा...

आगरा

Dussehra 2026: Find out the auspicious timing for Shastra Pujan and Ravan Dahan…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा मंगलवार 20 अक्टूबर को. शस्त्र पूजन और रावण दहन का शुभ...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!