अलीगढ़लीक्स…दुखद हादसा, आगरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा. पति—पत्नी और एक दरोगा की मौत…
अलीगढ़ में दुखद हा दसा हुआ है. थाना मडरका क्षेत्र में आगरा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया. हादसे में पति—पत्नी और एक दरोगा की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. कार्रवाई की जा रही है.
हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ है. सड़क किनारे बुजुर्ग दंपत्ति सब्जी बेच रहे थे और एक दरोगा सब्जी खरीद रहे थे. तभी अलीगढ़ की ओर से जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरी साइड पर जाकर तीनों को रौंद दिया. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. बुजुर्ग पति—पत्नी और दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक भी पेड़ से जा टकराया, चालक को पकड़ लिया गया है. इधर सूचना पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन भी पहुंच गए. उनहोंने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक दरोगा का नाम एसआई शिवम कुमार है जाकि बागपत के रहने वाले थे. वहीं बुजुर्ग दंपत्ति की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.