आगरालीक्स…आगरा के बीडी कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस. बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां..देखें फोटोज

आगरा के दयालबाग स्थित श्रीमती बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. विद्यालय के प्रबंधक डॉ. डीबी शर्मा ने ध्वजारोहण कर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व बारे में बताया. इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. बीना सारस्वत ने सभी को धन्यवाद दिया. देशभक्ति से ओतप्रोत बच्चों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई तालियां बजाने को मजबूर हो गया. इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल रजनी दुबे, कोऑर्डिनेटर पूजा अरोरा, इंचार्ज पूजा सेंगर और समस्त अध्यापिकाएं मौजूद रहीं.

