आगरालीक्स …Agra News: आगरा में जेन अल्फा स्कूल जाने के कच्चे रास्ते को पक्का कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए। जेन अल्फा का स्वतंत्रता दिवस पर पानी में होकर तिरंगा यात्रा निकालने का भी वीडियो वायरल हो रहा है।
आगरा के बाह के शांति नगर की ग्राम पंचायत सन्नपुरा से बाह जाने का रास्ता कच्चा है। बच्चों को अपने गांव से स्कूल जाने के लिए कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता है गांव से मरीजों के साथ ही अन्य लोगों को भी कच्चे रास्ते से ही होकर जाना पड़ता है।
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए जेन अल्फा
सोमवार को बाह में संपूर्ण समाधान दिवस था ऐसे में सन्नपुरा क्षेत्र के स्कूल के बच्चे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों ने स्कूल के कच्चे रास्ते को पक्का कराने के लिए उप जिलाधिकारी विनोद कुमार से मुलाकात की। कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग उठाई, उनकी मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया गया।
पानी में होकर तिरंगा यात्रा निकालने का वीडियो हो रहा वायरल
इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में पानी में होकर बच्चे तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यह वीडियो अछनेरा क्षेत्र का बताया जा रहा है इस पर भी कमेंट आ रहे हैं।