आगरालीक्स…रक्षाबंधन पर इस बार पूरे दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं. भद्रा का कोई साया नहीं. विशेष शुभ मुहूर्त भी जानें जिसमें राखी बांधना सबसे उत्तम होगा…
भाई और बहन के प्यार और रक्षा का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस वर्ष 2026 में श्रावणी पर्व रक्षाबंधन पर अशुभ भद्रा का साया देखने को नहीं मिलेगा. ऐसे में इस वर्ष पूरे दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती हैं. इसके अलावा इस दिन के कुछ खास शुभ समय बहनों के लिए उपलब्ध होंगे जो कि विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त अनुसार रक्षाबंधन के दिन रक्षा सूत्र (श्रावणी कर्म)राखी बांधने के विशेष शुभ मुहूर्त माने जाएंगे.
ये हैं शुभ मुहूर्त
प्रातः 06:20 से 11:04 तक चंचल, लाभ, अमृत के तीन बहुत सुंदर चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे, जिसमें बहनें अपने भाइयों के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा सकती हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना प्रभु से मांग सकती है.
दोपहर 12:14 से दोपहर 01:04 तक अभिजीत बेला बहुत ही शानदार चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेगा. जिसमें बहने अपने प्यारे भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा सकती हैं यह पूरा समय हर कार्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाएगा.
दोपहर 12:39 से दोपहर 02:14तक शुभ वेला बहुत शानदार समय माना जाएगा. रक्षासूत्र बांधने के लिए इसके बाद सांयकाल 05:23 मिनट से सांयकाल 06:58 तक चंचल वेला रहेगी. यह समय भी रक्षासूत्र बांधने के लिए अति उत्तम समय माना जाएगा.
28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
हमारे ज्योतिष पंचांगों के मुताबिक पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 की सुबह 09.08 बजे से प्रारंभ हो जाएगी जो कि 28 अगस्त 2026 की सुबह 09.47 मिनट तक रहेगी. पूर्णिमा व्रत 27 अगस्त दिन गुरुवार को ही मनाया जाएगा. इसी दिन सत्यव्रत कथा का श्रवण करना भी मान्य होगा. चूंकि 27 अगस्त की सुबह 9:08 से रात्रि 9:27 तक अशुभ भद्रा का साया रहेगा जो रक्षाबंधन और होलिका दहन के लिए विशेष रूप से अशुभ साबित होती है. इसमें यह दोनों पर्व नहीं मनाए जाते हैं. इसलिए रक्षाबंधन श्रावणी उपाकर्म श्रावणी पर्व 28 अगस्त दिन शुक्रवार को ही मनाया जाएगा.
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी WhatsApp नंबर-9756402981,8272809774