आगरालीक्स आगरा में थप्पड़ मारने पर युवक की गोली मारकर हत्या।
आगरा के अछनेरा के गांव ताजपुर में बुधवार रात को बाइक सवार दो युवकों का वहां खड़े राजस्थान के रहने वाले 28 साल के ओम प्रकाश से विवाद हुआ। युवक ने तमंचे से ओम प्रकाश के सीने में गोली मार दी इससे ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
थप्पड़ मारने पर हुआ विवाद
ओम प्रकाश मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं वे पिछले कई वर्ष से अछनेरा के गांव ताजपुर में अपने जीजा के घर रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले ओम प्रकाश का युवकों से विवाद हो गया था इस पर ओम प्रकाश ने युवक के थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्से में आए युवक ने ओम प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने वाले नाबालिग बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस अभी जांच कर रही है।