आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम के प्लाट खरीदने के लिए खरीदार नहीं मिले, प्लाट से कम आवेदन, 147 आवेदन हुए निरस्त।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड के पास रहनकलां और रायपुर में 450 हेक्टेयर में ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है। इसमें 10 टाउनशिप हैं पहले चरण में 29 जून से 29 जुलाई तक नर्मदापुरम के 718 और गंगापुरम के 908 प्लाट की बिक्री के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू कराए थे। गंगापुरम के लिए आवेदन आ गए लेकिन नर्मदापुरम के लिए बहुत कम आवेदन आए हैं।
718 प्लाट के लिए आए 571 आवेदन
नर्मदापुरम में 718 प्लाट हैं इनके लिए 571 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से भी 147 आवेदन रिस्त हो गए हैं। एक और दो सितंबर को नर्मदापुरम और गंगापुरम के प्लॉट के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि खाली प्लॉट के लिए दूसरे चरण में जल्द पंजीकरण खोले जाएंगे।