आगरालीक्स आगरा में स्ट्रीट फूड, रेस्टोरेंट में हर फास्ट फूड में डाले जा रहे एनालॉग पनीर सहित अन्य एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट पर प्रतिबंध, बिक्री करने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा।
एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट जिसमें पनीर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है यह स्वास्थ्य के लिए घातक है। उत्तर प्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र सिंह का कहना है कि एनलॉग डेयरी प्रोडक्ट की बिक्री करते हुए मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डेयरी कारोबारियों एनालॉग पनीर सहित एनालॉग के अन्य डेयरी उत्पाद की बिक्री बंद कर दें लगातार अभियान भी चलाया जाएगा।
जानिए क्या है एनालॉग पनीर
एनालॉग पनीर एक आर्टिफिशियल डेयर सब्स्टिट्यूट है, जिसे पाम आयल और दूसरे टेक्स्चर का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. यह दिखने में आम पनीर जैसा ही होता है लेकिन यह डेयर प्रोडक्ट नहीं है, इसे आर्टिफिशियल चीजों और केमिकल एडिटिव्स का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. इसमें स्टार्च या आटा, मिल्क सॉलिड या स्किम्ड मिल्क पाउडर, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं.
आम पनीर से कितना अलग
आम पनीर दूध को नींबू के रस या सिरका जैसी खट्टी चीज से फाड़कर बनाया जाता है. इसके उलट एनालॉग पनीर को बहुत अधिक प्रोसेस किया जाता है और इसमें ऐसी चीजें और एडिटिव्स मिलाए जाते हैं जो असली पनीर जैसा टेक्सचर और रूप देते हैं. एनालॉग पनीर होटल और रेस्टोरेंट वालों के लिए एक सस्ता आप्शन है, इसमें प्रोटीन तो नार्मल पनीर की तुलना में कम होता है लेकिन वेजिटेबल आयल और स्टार्च मिलाने के कारण इसमें अनहेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं. इसमें कैल्शियम और विटामिन जैसे जरूरी पोषक नहीं होते जो आम पनीर में पाए जाते हैं.
कैसे पहचाने एनालॉग पनीर
एनालॉग पनीर और आम पनीर देखने में एक जैसे होते हैं लेकिन कुछ तरीकों से आप एनालॉग पनीर को पहचान सकते हैं. असली पनीर मुलायम और चिकना होता है. एनालॉग पनीर में तेल और स्टार्च होने के कारण यह रबर जैसा या चिपचिपा लग सकता है. असली पनीर का स्वाद ताजा और दूध जैसा होता है, जबकि एनालॉग पनीर का स्वाद फीका या थोड़ा बनावटी हो सकता है.
एनालॉग पनीर सेहत के कितना खतरा
इस संबंध में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रभात अग्रवाल का कहना है कि एनालॉग पनीर देखने में असली पनीर जैसा ही लगता है, लेकिन सेहत पर इसके बुरे असर हो सकते हैं. इस तरह के पनीर को रेगुलर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवर बढ़ सकता है जिससे मोटापा बढ़ता है और दिल की बीमारी का खतरा भी बन जाता है. इसके अलावा पेट फूलना, गैसा या अपच जैसी पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं. खासकर उन लोगों को जिनको पहले से ही पेट से संबंधित कोई बीमारी है.