आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलेगा, बंदरों को वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, जानें पहले चरण में कहां चलेगा अभियान।
आगरा में बंदरों का आतंक हैं, पुराने शहर से लेकर कोलोनियों में बंदरों के झुंड पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही ताजमहल, आगरा किला सहित सरकारी कार्यालयों में भी बंदरों से लोग परेशान हैं। एक साल बाद नगर निगम आगरा में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है।
वन क्षेत्र में छोड़े जाएंगे बंदर
नगर निगम द्वारा बंदरों को पकड़कर उनकी नसबंदी के लिए अभियान चलाया गया था लेकिन इस बार बंदरों को पकड़ने के बाद उन्हें वन विभाग द्वारा चिन्हित किए गए वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। जिससे शहर में बंदरों की संख्या को कम किया जा सके।
ताजमहल और सरकारी कार्यालयों से शुरू होगा अभियान
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के अनुसार, बंदरों को पकड़ने के लिए ताजमहल, आगरा किला के साथ ही सरकारी कार्यालयों से अभियान शुरू किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में खूंखार बंदर हैं और लोगों पर हमला करते हैं उन्हें पकड़ना प्राथमिकता में रहेगा।