फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, फिरोजाबाद के दो युवकों की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मौत. चंडीगढ़—मनाली नेशनल हाइवे पर टनल में दो ट्रकों की भिड़ंत में गई जान…दो अन्य की भी मौत
फिरोजाबाद के जसराना में रहने वाले दो युवकों की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक्सीडेंट में मौत् हो गई है. चंडीगढ—मनाली नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह टनल के अंदर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में यह हादसा हुआ है. इनमें इन दो युवकों के अलावा दो और युवकों की मौत हुई है. 8 लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है. हादसे की सूचना पर जसराना में मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. शुक्रवार सुबह दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे. मृतक युवकों के नाम विशाल कुमार और रवि कुमार हैं जो कि जसराना के गांव कादीपुर के रहने वाले थे.