आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हॉस्टल में डीईआई की छात्रा ने मच्छर मारने वाला केमिकल पी लिया, अस्पताल में भर्ती।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली छात्रा डीईआई में पढ़ रही है और पास में ही हॉस्टल में रहती है। गुरुवार रात को छात्रा ने मच्छर मारने वाला केमिकल पी लिया, साथी छात्राओं ने पुलिस की मदद से छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई, मच्छर मारने वाला केमिकल पीने का कारण पता नहीं चला है छात्रा की तबीयत ठीक होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। सांकेतिक फोटो