आगरालीक्स…आगरा में चांदी के हिंडोले में दिए बाबा मनकामेश्वर नाथ ने दर्शन. भक्तों की उमडी भीड़.. सावन के अंतिम सोमवार को भी इसी रूप में देंगे दर्शन
हर वर्ष की तरह श्रावण एकादशी के अवसर पर बाबा मनःकामेश्वरनाथ जी अपने चाँदी के हिन्डोला में विराजमान होकर दर्शन दिए. सर्पों बिच्छुओं के झूले को उनके प्रिय गण कालभैरव व वीरभद्र जी धारण कर झुला रहे है. बाबा सर्पों के मुकुट के साथ अपने सर्पों के सिंहासन में विराजमान हैं. महंत हरिहर पुरी ने बताया कि ऐतिहासिक हिन्डोला धरोहर 1978-79 में पूर्व श्री महंत उद्धव पुरी जी महाराज ने निर्माण करवाए थे, तबसे आजतक निरंतर साल में दो दिन इस रजत हिन्डोला का दर्शन लाभ आप कर सकते हैं .

