आगरालीक्स …आगरा में तमिलनाडू एक्सप्रेस में ट्रॉली बैग में मिले शव के टुकड़ों का 19 दिन बाद सीसीटीवी से खुलासा, शव के टुकड़ों को मैदा और सब्जी के साथ पकाया, सिर को बर्तन में छिपाया।
आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की सूचना के बाद पांच अगस्त को तमिलनाडू एक्सप्रेस की जनरल बोगी से लाल रंग का ट्रॉली बैग जब्त किया गया। उसमें बदबू आ रही थी और पालीथिन फट जाने से अंग बाहर निकल रहे थे, ट्रॉली बैग में 18 टुकड़े मिले थे। ट्रॉली बैग के चेन्नई से रखे जाने का सुराग मिलने के बाद जीआरपी की टीम चेन्नई गई, रेलवे सुरक्षा बल ने भी जांच शुरू की।
सीसीटीवी में लाल रंग के ट्रॉली बैग लेकर जाते हुए दिखाए दिए युवक युवती
चेन्नई रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी चेक किए गए, युवक और युवती लाल रंग के ट्रॉली बैग को लेकर जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के फोटो से पहचान के लिए लोगों की मदद ली गई, जिस स्टेशन से ट्रॉली बैग रखा था उसके तीन स्टेशन बाद जांच के दौरान एक घर से बदबू आने की जानकारी मिली।
बर्तन में रखा मिला शव, युवक युवती फरार
पुलिस चेन्नई में उस घर तक पहुंची, जहां हत्या की गई थी। घर में एक बर्तन में युवती का शव मिला, पूछताछ करने पर सामने आया कि ओडिशा की रहने वाली हयातुन निशा की हत्या करने के बाद शव को ट्रॉली बैग में रखा गया था। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद क्रूरता की गई। शरीर को टुकड़ों में काटने के बाद उसे कूकर में मैदा के साथ मिलाकर पकाया गया इसके बाद पालीथिन में पैक कर ट्रॉली बैग में रखकर तमिलनाडू एक्सप्रेस की जनरल बॉगी में रख दिया।
एक निजी फर्म में काम करती थी युवती
पूछताछ में सामने आया कि हतायुन निशा गुदुवांचेरी एक निजी कंपनी में काम करती थी उसका एक बेटा भी है। वह पहले बेटे के साथ रह रही थी लेकिन 15 दिन पहले ही असम निवासी माणिकुउददीन लश्कर और आडिशा की भगवती माझी के साथ रहने के लिए आई थी। घर में तीनों लोग रह रहे थे, पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीओ राजेश दीक्षित का मीडिया से कहना है कि आगे की कार्रवाई अब चेन्नई जीआरपी द्वारा की जाएगी।