आगरालीक्स आगरा में युवकों की ब्लैकमेलिंग से भयभीत किशोरी ने दी जान, चार युवकों पर मुकदमा दर्ज। भाई पर फोन आया, आज तेरी बहन मरेगी।
मूल रूप से मथुरा का रहने वाला परिवार कुछ साल पहले हरीपर्वत क्षेत्र में रहने आया था। परिवार में पति पत्नी के साथ ही एक बेटा और बेटी थे। बेटी की सहेली ने युवक मृत्युंजय से दोस्ती करा दी। आरोप है कि मृत्युंजय बेटी को ब्लैकमेल करने लगा, उसके साथी अनुज, दीपक और प्रियांशु भी बेटी को ब्लैकमेल करने लगे, परिवार की हत्या का भय दिखाकर उसे अपने पास बुलाने का दबाव बनाने लगे। कभी भी घर का गेट पीटने लगते थे।
किशोरी के भाई के पास आय फोन, 30 मिनट बाद मिला फंदे पर लटका शव
आरोप है कि किशोरी के भाई के पास रविवार को एक आरोपित ने फोन किया कहा कि आज तेरी बहन मेरी या तू मरेगा। इससे वह घबरा गया, करीब 30 मिनट बाद किशोरी का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।